"सुनो जी,क्या शादी के 20 साल बाद भी इतना ही प्यार करोगे मुझे ?"नयी-नवेली पत्नी ने पूछा !
"अरे इतना? पगली 20 साल बाद तो प्यार भी बीस गुना बढ़ जाएगा ना ?" पति का जवाब था !
" हटो भी,मैं ज्यादातर घरों में देखती आई हूँ,कि शुरू में सब मान-मनौवल करते हैं और बच्चे होने के बाद प्यार कम हो जाता है "!
" ऐसा नहीं है पगली,बच्चे होने पर तो प्यार और बढ़ जाता है "पति ने समझाया था !
शादी को 20 साल हो गए ! बच्चे बड़े होकर हॉस्टल चले गए और उनका प्यार परवान चढ़ा !
पडौस में रहने वाले कालरा साहब का देहांत हुआ तो उनकी विधवा को देखा नहीं जाता था, हर वक़्त पति की याद में आँसू बहाती रहती थीं,सूख कर आधी रह गयी थी ! अब इस पत्नी की फरमाइश भी बदल गयी थी !
" सुनो ना ....तुम मुझसे इतना प्यार मत किया करो जानू " पत्नी ने कहा तो पति अवाक हो देखता रह गया " वो भला क्यों "?
"जब हम् में से कोई एक रह जाएगा तो जीना दूभर हो जाएगा ना "पत्नी बोली !
आज फिर क्या जवाब दे पति ?
सच है .....अनिष्ट की आशंका,अनिष्ट से ज्यादा भारी लगती है !
पति थोड़ी देर सोचने के बाद बोला," माँ कहती थीं ....सुनी तो डरी और पड़ी तो सही "

No comments:
Post a Comment